महत्वपूर्ण उपलब्धियां
वर्ष 2024-25 की नई उपलब्धियां
-
चिरेका ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, जहां वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से एक दिन पहले (30 मार्च 2025 को) 700 इंजनों का निर्माण कर एक नया सर्वकालिक रिकॉर्ड स्थापित किया। यह सीएलडब्ल्यू के इतिहास में किसी एक वित्तीय वर्ष में अब तक का सबसे अधिक लोकोमोटिव उत्पादन है।
-
चिरेका की इलेक्ट्रिकल लोको असेंबली एंड एंसीलरी यूनिट (ईएलएएयू) डांकुनी ने भी इतिहास रचते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 150 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का निर्माण 24 मार्च 2025 को पूरा किया।
-
चिरेका ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 50 कार्य दिवसों में 100 रेलइंजनो का निर्माण किया है, जो किसी भी वित्तीय वर्ष में 100 लोको उत्पादन का सबसे तेज़ प्रदर्शन है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्पादित 100वां विद्युत् रेल इंजन को 30.05.2024 को चिरेका कारखाना परिसर से रवाना किया गया।