राजभाषा विभाग द्वारा किए गए विशेष कार्य
अप्रैल-2023
चिरेका/चित्तरंजन रेल क्षेत्र में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए कार्यालयीन कार्य को हिंदी में करने में कर्मचारियों को होने वाली कठिनाईयों को दूर करने के लिए सभी विभागों के संयोजक के लिए एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह हिंदी कार्यशाला दिनांक 18-04-2023 को 10.30 बजे से 17.30 बजे चलायी गई।
उक्त कार्यशाला में सभी विभागों के 15(पंद्रह) संयोजक उपस्थित हुए। इस कार्यशाला में पत्राचार के विभिन्न स्वरूपों, राजभाषा अधिनियम,नियम तथा पदोन्नति परीक्षाओं में राजभाषा से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों की जानकारी दी गई। इस.कार्यशाला में मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर साथ में ,राजभाषा अधिकारी चिरेका/ चित्तरंजन डॉ. मधुसूदन दत्त एवं राजभाषा विभाग के कर्मचारियों ने व्याख्यान दिया।
मार्च -2023
माह मार्च, 2023 के दौरान दिनांक 22.03.2023 को महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (ओएलआईसी) की 151वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चिरेका प्रशासन में दैनिक सरकारी कामकाज में राजभाषा के प्रयोग से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और पिछली बैठक के कार्यवृत्त की समीक्षा की गई। उक्त बैठक के प्रारंभ में, महाप्रबंधक ने अपने विभाग में पूरे वर्ष हिंदी में सराहनीय कार्य के लिए रेलवे बोर्ड से पुरस्कार प्राप्त करने वाले 3 (तीन) कर्मचारियों को पुरस्कृत किया एवं अंतिम तिमाही के दौरान हिंदी में सराहनीय कार्य करने वाले पांच कर्मचारियों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
जनवरी-2023
जयशंकर प्रसाद जयंती का आयोजन
हिंदी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार श्री जयशंकर प्रसाद के योगदान को याद करने तथा राजभाषा प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने के क्रम में महाप्रबंधक कार्यालय स्थित प्रशासनिक सभाकक्ष में दिनांक 30.01.2023 को 16.00 बजे राजभाषा विभाग/चिरेका की ओर से जयशंकर प्रसाद जयंती का आयोजन किया ।इस अवसर पर काजी नजरूल विश्वविद्यालय, आसनसोल में कार्यरत सहायक प्रोफेसर श्री बिजय कुमार साव, प्रसाद जी के जीवनवृत्त पर व्याख्यान दिया।
दिसंबर-2022
महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 150वीं बैठक दिनांक 26.12.2022 को 11.30 बजे प्रशासन भवन सभाकक्ष में आयोजित की गई। महाप्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधान विभागाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों तथा अन्य सदस्यों ने भाग लिया। राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया और बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की।
मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री तुषार कांति साँई ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों को वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों के बारे में बताया। उन्होंने आग्रह किया कि चिरेका इऩ निर्धारित लक्ष्यों से ऊपर कार्य कर रहा है, इसलिए हम सभी को अपने-अपने विभाग/कार्यालय में राजभाषा के लिए निर्धारित लक्ष्यों को बनाए रखना है।
महाप्रबंधक महोदय ने अपने अभिभाषण में हिंदी भाषा की निरंतर प्रगति हो रही है। विश्व में भी हिंदी को प्रमुख स्थान प्राप्त हो रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी हिंदी भाषा को अपने यहां शामिल किया है।तकनीकी विषयों में हम शायद हिंदी का बहुत अधिक प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। हम अगर क्लिष्ट और कठिन शब्दों का प्रयोग न कर सरल एवं सहज शब्दों का प्रयोग करें तो और अधिक तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। कंप्यूटर में अंग्रेजी में कार्य करने में हम अभ्यस्त हैं। हमें कंप्यूटर में हिंदी में काम करने के लिए भी सबको प्रेरित करना होगा।
इसके बाद राजभाषा अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत बैठक सम्पन्न हुई।




सितंबर-2022
महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 149वीं बैठक दिनांक 19.09.2022 को 15.30 बजे प्रशासन भवन सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में महाप्रबंधक महोदय के अलावा केवल प्रधान विभागाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया और कार्यवाही प्रारंभ की।
सर्वप्रथम महाप्रबंधक ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर राजभाषा पखवाड़ा 2022 का शुभारंभ किया।
अप्रैल-जून, 2022 की तिमाही में हिंदी में प्रशंसनीय कार्य करने वाले पांच(5) कर्मचारियों को राकास की 149वीं बैठक में पुरस्कृत किया गया।
-
चिरेका/चित्तरंजन में दिनांक 19.09.2022 से 30.09.2022 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए गए :-
1. दिनांक 19.09.2022 को अधिकारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता महाप्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई।
2. दिनांक 20.09.2022 को कर्मचारियों/अधिकारियों (जे.ए.ग्रेड तक) के लिए हिंदी टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक कार्यालय के महाकवि तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में किया गया।
3. दिनांक 21.09.2022 को कर्मचारियों/अधिकारियों (जे.ए.ग्रेड तक) के लिए स्लोगण प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक कार्यालय के महाकवि तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में किया गया।
4. दिनांक 22.09.2022 को हिंदीतर अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए श्रुत लेखन प्रतियोगिता का आयोजन डानकुनी कार्यालय, डानकुनी एवं चिरेका में महाकवि तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में किया गया।
5. दिनांक 23.09.2022 को कर्मचारियों/अधिकारियों (जे.ए.ग्रेड तक) के लिए स्वरचित हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक कार्यालय के महाकवि तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में किया गया।
6. दिनांक 24.09.2022 को कर्मचारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक कैंटीन में किया गया।
6. राजभाषा पखवाड़ा 2022 का समापन समारोह दिनांक 30.10.2022 को अधिकारी क्लब में किया गया। इस अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन चिरेका अधिकारी क्लव में किया गया।
जून-2022
महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 148वीं बैठक दिनांक 16.06.2022 को 11.30 बजे प्रशासन भवन सभाकक्ष में आयोजित की गई। महाप्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधान विभागाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों तथा अन्य सदस्यों ने भाग लिया। राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया और बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की।
बैठक के प्रारंभ में आधार वर्ष 2019 के लिए रेलवे बोर्ड की व्यक्तिगत नकद पुरस्कार योजना के अंतर्गत चिरेका के पुरस्कृत 03 कर्मचारियों के साथ-साथ इंजीनियरी विभाग में आयोजित 5 दिवसीय हिंदी कार्यशाला की सत्रांत परीक्षा के सफल 06 कर्मचारियों को महाप्रबंधक महोदय के कर-कमलों से प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री तुषार कांति साँई ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों को वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों के बारे में बताया। उन्होंने आग्रह किया कि चिरेका इऩ निर्धारित लक्ष्यों से ऊपर कार्य कर रहा है, इसलिए हम सभी को अपने-अपने विभाग/कार्यालय में राजभाषा के लिए निर्धारित लक्ष्यों को बनाए रखना है।
महाप्रबंधक महोदय ने अपने अभिभाषण में सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी भाषा की निरंतर प्रगति हो रही है। विश्व में भी हिंदी को प्रमुख स्थान प्राप्त हो रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी हिंदी भाषा को अपने यहां शामिल किया है।तकनीकी विषयों में हम शायद हिंदी का बहुत अधिक प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। हम अगर क्लिष्ट और कठिन शब्दों का प्रयोग न कर सरल एवं सहज शब्दों का प्रयोग करें तो और अधिक तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। कंप्यूटर में अंग्रेजी में कार्य करने में हम अभ्यस्त हैं। हमें कंप्यूटर में हिंदी में काम करने के लिए भी सबको प्रेरित करना होगा।
इसके बाद राजभाषा अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत बैठक सम्पन्न हुई।
मई-2022
चिरेका/चित्तरंजन रेल क्षेत्र में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए कार्यालयीन कार्य को हिंदी में करने में कर्मचारियों को होने वाली कठिनाईयों को दूर करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग के कार्मिकों के लिए 5(पांच) दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह हिंदी कार्यशाला प्रतिदिन महाप्रबंधक सामान्य पुस्तकालय में दिनांक 09-05-2022 से 13-05 2022 तक 11.00 बजे से 13.30 बजे (दो घण्टे तीस मिनट) चलायी गई।
उक्त कार्यशाला में इंजीनियरिंग विभाग के 15(पंद्रह) कर्मचारी उपस्थित हुए। इस कार्यशाला में पत्राचार के विभिन्न स्वरूपों, राजभाषा अधिनियम,नियम तथा पदोन्नति परीक्षाओं में राजभाषा से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों की जानकारी दी गई.कार्यशाला में पूर्व रेलवे के पूर्व उप महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री चंद्र गोपाल शर्मा ,राजभाषा अधिकारी चिरेका/ चित्तरंजन डॉ. मधुसूदन दत्त एवं राजभाषा विभाग के कर्मचारियों ने व्याख्यान दिया। एक सत्रांत परीक्षा के उपरांत आज कार्यशाला का समापन हुआ।
मार्च-2022
* महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 147वीं बैठक दिनांक 15.03.2022 को 11.30 बजे प्रशासन भवन सभाकक्ष में आयोजित की गई। कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक में महाप्रबंधक महोदय के अलावा केवल प्रधान विभागाध्यक्षों ने ही भाग लिया। शेष अधिकारियों ने विडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया और कार्यवाही प्रारंभ की।उक्त बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक महोदय ने पिछली तिमाही के दौरान हिंदी में प्रशंसनीय काम करने वाले पाँच कर्मचारियों को नक़द पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
जनवरी-2022
* श्री सतीश कुमार कश्यप्, महाप्रबंधक चिरेका, राजभाषा विषयक विशिष्ट एवं प्रशंसनीय गतिविधियों के लिए चिरेका को प्राप्त नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति / बर्णपुर आसनसोल का तृतीय पुरस्कार श्री चंद्रानंद पाठक, हिंदी अधिकारी सेल बर्नपुर से ग्रहण किया।
दिसम्बर- 2021
* महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 146वीं बैठक दिनांक 23.12.2021 को 15.30 बजे प्रशासन भवन सभाकक्ष में आयोजित की गई। कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक में महाप्रबंधक महोदय के अलावा केवल प्रधान विभागाध्यक्षों ने ही भाग लिया। शेष अधिकारियों ने विडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया और कार्यवाही प्रारंभ की।उक्त बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक महोदय ने पिछली तिमाही के दौरान हिंदी में प्रशंसनीय काम करने वाले पाँच कर्मचारियों को नक़द पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
नवम्बर-2021
-
चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने पर के आधार वर्ष 2018-19 के लिए
“रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्रथम पुरस्कार” के रूप से सम्मानित किया गया ।
सितंबर-अक्टूबर-2021
मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक तथा राजभाषा अधिकारी द्वारा चिरेका के ईएलएएयू/डानकुनी एवं भंडार/डानकुनी कार्यालय के विभिन्न अऩुभागों में दिनांक 29.10.2021 को राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया।
-
क्षेत्रीय स्तर पर दिनांक 29.09.2021 को हिन्दी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता, दिनांक 01.10.2021 को हिन्दी वाक् प्रतियोगिता तथा दिनांक 04.10.2021 को हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारी का नाम अखिल रेल स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा गया है।
सितंबर-2021
महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 145वीं बैठक दिनांक 14.09.2021 को 12.00 बजे प्रशासन भवन सभाकक्ष में आयोजित की गई। कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक में महाप्रबंधक महोदय के अलावा केवल प्रधान विभागाध्यक्षों ने ही भाग लिया। शेष अधिकारियों ने विडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया और कार्यवाही प्रारंभ की।
सर्वप्रथम महाप्रबंधक ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर राजभाषा पखवाड़ा 2021 का शुभारंभ किया।
अप्रैल-जून, 2021 की तिमाही में हिंदी में प्रशंसनीय कार्य करने वाले पांच(5) कर्मचारियों को राकास की 145वीं बैठक में पुरस्कृत किया गया।
-
चिरेका/चित्तरंजन में दिनांक 14.09.2021 से 28.09.2021 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया गया।कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस अवसर पर निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए गए :-
1. दिनांक 14.09.2021 को अधिकारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता महाप्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई।
2. दिनांक 16.09.2021 को कर्मचारियों/अधिकारियों (जे.ए.ग्रेड तक) के लिए हिंदी टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक कार्यालय के महाकवि तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में किया गया।
3. दिनांक 20.09.2021 को कर्मचारियों/अधिकारियों (जे.ए.ग्रेड तक) के लिए स्वरचित हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक कार्यालय के महाकवि तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में किया गया।
4. दिनांक 22.09.2021 को हिंदीतर अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए श्रुत लेखन प्रतियोगिता का आयोजन डानकुनी कार्यालय, डानकुनी एवं चिरेका में महाकवि तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में किया गया।
5. दिनांक 24.09.2021 को कर्मचारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक कैंटीन में किया गया।
6. राजभाषा पखवाड़ा 2021 का समापन समारोह दिनांक 28.10.2021 को किया गया। इस अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन चिरेका अधिकारी क्लव में किया गया।
जून-2021
महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 144वीं बैठक दिनांक 30.06.2021 को 1.30 बजे प्रशासन भवन सभाकक्ष में आयोजित की गई। कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक में महाप्रबंधक महोदय के अलावा केवल प्रधान विभागाध्यक्षों ने ही भाग लिया। शेष अधिकारियों ने विडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया और कार्यवाही प्रारंभ की।उक्त बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक महोदय ने पिछली तिमाही के दौरान हिंदी में प्रशंसनीय काम करने वाले पाँच कर्मचारियों को नक़द पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
अप्रैल -2021
-
राजभाषा अधिकारी द्वारा दिनांक 16.04.2021 को भंडार/चिरेका/डानकुनी कार्यालय में हिन्दी के प्रयोग-प्रसार से संबंधित निरीक्षण किया गया। निरीक्षण रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के सुझाव दिए गए हैं।
मार्च -2021
-
राजभाषा अधिकारी द्वारा दिनांक 01.03.2021 को कार्मिक विभाग, महाप्रबंधक कार्यालय में हिन्दी के प्रयोग-प्रसार से संबंधित निरीक्षण किया गया। निरीक्षण रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है।
नवम्बर-2020
-
क्षेत्रीय स्तर पर दिनांक 25.11.2020 को हिन्दी निबंध प्रतियोगिता, दिनांक 02.12.2020 को हिन्दी टिप्पणप्रारूप लेखन प्रतियोगिता तथा दिनांक 08.12.2020 को हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारी का नाम अखिल रेल स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा गया है।
-
बर्नपुर में गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की दिनांक 25.11.2020 को आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 64वीं बैठक में चिरेका की ओर से मुख्य राजभाषा अधिकारी ने वेबिनार के माध्यम से भाग लिया।
सितंबर-2020
-
चिरेका/चित्तरंजन में दिनांक 09.09.2020 से 05.10.2020 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया गया।कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस अवसर पर निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए गए :-
1. दिनांक 10.09.2020 को अधिकारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता महाप्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई।
2. दिनांक 14.09.2020 को कर्मचारियों/अधिकारियों (जे.ए.ग्रेड तक) के लिए स्वरचित हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक कार्यालय के महाकवि तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में किया गया।
3. दिनांक 15.09.2020 को कर्मचारियों/अधिकारियों (जे.ए.ग्रेड तक) के लिए हिंदी टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक कार्यालय के महाकवि तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में किया गया।
4. दिनांक 22.09.2020 को कर्मचारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र के बधवार हॉल में किया गया।
5. दिनांक 24.09.2020 को प्रधान विभागाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों के लिए हिन्दी डिक्टेशन प्रतियोगिता का
आयोजन में किया गया।
6. राजभाषा पखवाड़ा 2020-21 का समापन समारोह दिनांक 05.11.2020 को किया गया। इस अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र/चिरेका के बधवार हॉल में किया गया।
महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 141वीं बैठक दिनांक 09.09.2020 को 12.00 बजे प्रशासन भवन सभाकक्ष में आयोजित की गई। कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक में महाप्रबंधक महोदय के अलावा केवल प्रधान विभागाध्यक्षों ने ही भाग लिया। शेष अधिकारियों ने विडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया और कार्यवाही प्रारंभ की।
सर्वप्रथम महाप्रबंधक ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर राजभाषा पखवाड़ा 2020-21 का शुभारंभ किया।
जून-2020
महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 140वीं बैठक दिनांक 24.06.2020 को 12.00 बजे प्रशासन भवन सभाकक्ष में आयोजित की गई। कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक में महाप्रबंधक महोदय के अलावा केवल प्रधान विभागाध्यक्षों ने ही भाग लिया। शेष अधिकारियों ने विडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया और कार्यवाही प्रारंभ की।उक्त बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक महोदय ने पिछली तिमाही के दौरान हिंदी में प्रशंसनीय काम करने वाले पाँच कर्मचारियों को नक़द पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया। तत्पश्चात् महाप्रबंधक महोदय के निदेशानुसार महाप्रबंधक कार्यालय में स्थित हिन्दी पुस्तकालय को परिवर्तित कर बनाए गए सामान्य पुस्तकालय का महाप्रबंधक महोदय ने ई-शुभारंभ किया।
मार्च, 2020
माह के दौरान कारखाना कार्यालय में दि.02.03.2020 से 06.03.2020 तक एक पाँच दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। दिनांक 13.03.2020 को महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की 139वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चिरेका प्रशासन के दैनिक कार्यालयी कार्य में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई एवं पिछली बैठक के कार्यवृत्त की समीक्षा की गई।
दिसम्बर, 2019
माह के दौरान दिनांक 17.12.2019 को महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की 138वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चिरेका प्रशासन के दैनिक कार्यालयी कार्य में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई एवं पिछली बैठक के कार्यवृत्त की समीक्षा की गई।
महाप्रबंधक/चिरेका द्वारा दिनांक 17.12.2019 को राकास/चिरेका की 138वीं बैठक में राजभाषा विभाग की गृह पत्रिका अजय धारा के 39वें अंक का विमोचन किया गया।
जुलाई-सितम्बर, 2019 की तिमाही में हिंदी में प्रशंसनीय कार्य करने वाले दो कर्मचारियों को राकास की 138वीं बैठक में पुरस्कृत किया गया।
सितम्बर, 2019
माह के दौरान दिनांक 14.09.2019 को महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की 137वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चिरेका प्रशासन के दैनिक कार्यालयी कार्य में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई एवं पिछली बैठक के कार्यवृत्त की समीक्षा की गई।
महाप्रबंधक/चिरेका द्वारा दिनांक 14.09.2019 को राकास/चिरेका की 137वीं बैठक में राजभाषा विभाग की गृह पत्रिका अजय धारा के 38वें अंक का विमोचन किया गया।
अप्रैल-जून, 2019 की तिमाही में हिंदी में प्रशंसनीय कार्य करने वाले दो कर्मचारियों को राकास की 137वीं बैठक में पुरस्कृत किया गया।
चिरेका/चित्तरंजन में दिनांक 14.09.2019 से 30.09.2019 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए गए :-
1. दिनांक 16.09.2019 को अधिकारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता महाप्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई।
2. दिनांक 17.09.2019 को अहिंदी भाषी कर्मचारियों/अधिकारियों (जे.ए.ग्रेड तक) के लिए हिंदी श्रुतलेखन प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक/चिरेका, भंडार/कोलकाता एवं ईएलएलयू/डानकुनी कार्यालय में किया गया।
3. दिनांक 19.09.2019 को कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टंकण प्रतियोगिता तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र/चिरेका के बधवार हॉल में आयोजित की गई।
4. दिनांक 19.09.2019 को हिंदी लघु नाट्य स्पर्धा का आयोजन तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र/चिरेका के बधवार हॉल में किया गया। इस स्पर्धा में स्थानीय तीन नाट्य दलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अयाँत्रिक नाट्य संगठन की नाट्य प्रस्तुति “मुक्ति” को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
5. दिनांक 20.09.2019 को हिंदी एवं अहिंदी भाषी कर्मचारियों/अधिकारियों (जे.ए.ग्रेड तक) के लिए हिंदी टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक कार्यालय के महाकवि तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में किया गया।
6. दिनांक 23.09.2019 को कर्मचारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र के बधवार हॉल में किया गया।।
7. दिनांक 24.09.2019 को हिंदी एवं अहिंदी भाषी कर्मचारियों के लिए स्वरचित हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक कार्यालय के महाकवि तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में किया गया।
8. राजभाषा पखवाड़ा 2019-20 का समापन समारोह दिनांक 30.09.2019 को किया गया। इस अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र/चिरेका के बधवार हॉल में किया गया।
अगस्त, 2019
चिरेका/चित्तरंजन में अगस्त, 2019 माह के दौरान क्षेत्रीय स्तर पर हिंदी और अहिंदी भाषी कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध, हिंदी टिप्पण व प्रारूप लेखन एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन क्रमशः दिनांक 13.08.2019, 21.08.2019 एवं 28.08.2019 को महाप्रबंधक कार्यालय के तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रेलकर्मी अखिल रेल स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में चिरेका का प्रतिनिधित्व करेंगें।
जुलाई, 2019
माह के दौरान चिरेका की विद्युत रेलइंजन एसेम्बली एवं सहायक इकाई, डानकुनी में एक पाँच दिवसीय हिंदी कार्यशाला दिनांक 22.07.2019 से 26.07.2019 तक आयोजित की गई। इस कार्यशाला में लगभग 20 कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें दैनिक काम-काज हिंदी में करने पर होने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
जून, 2019
माह के दौरान दिनांक 28.06.2019 को महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की 136वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चिरेका प्रशासन में दैनिक कार्यालयी कार्य में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा पिछली बैठक के कार्यवृत्त की समीक्षा की गई।
जनवरी-मार्च, 2019 की तिमाही में हिंदी में प्रशंसनीय कार्य करने वाले दो कर्मचारियों को राकास की 136वीं बैठक में पुरस्कृत किया गया।
राकास की 136वीं बैठक में ही चिरेका की गृह पत्रिका अजय-धारा के 37वें अंक का विमोचन किया गया, साथ ही राजभाषा नियम संबंधी एक नियम-पुस्तिका राजभाषा मार्गदर्शिका भी जारी की गई।
मार्च, 2019
माह के दौरान दिनांक 19.03.2019 को महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की 135 वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चिरेका प्रशासन में दैनिक कार्यालयी कार्य में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा पिछली बैठक के कार्यवृत्त की समीक्षा की गई।
अक्टूबर-दिसम्बर,2018 की तिमाही में हिंदी में प्रशंसनीय कार्य करने वाले दो कर्मचारियों को राकास की 135वीं बैठक में पुरस्कृत किया गया।
दिसम्बर, 2018
माह के दौरान दिनांक 05.12.2018 को महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की 134 वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चिरेका प्रशासन में दैनिक कार्यालयी कार्य में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा पिछली बैठक के कार्यवृत्त की समीक्षा की गई।
नवम्बर, 2018
माह के दौरान इस्पात फाउण्ड्री/चिरेका कार्यालय के कर्मचारियों के लिए दिनांक 27.11.2018 से एक पाँच दिवसीय हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में कुल 10 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
सितम्बर, 2018
माह के दौरान दिनांक 14.09.2018 को प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी/चिरेका की अध्यक्षता में चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की 133वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चिरेका प्रशासन के दैनिक कार्यालयी कार्य में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई एवं पिछली बैठक के कार्यवृत्त की समीक्षा की गई।
प्रमुसाप्र व मुराधि/चिरेका द्वारा दिनांक 14.09.2018 को राकास/चिरेका की 133वीं बैठक में राजभाषा विभाग की गृह पत्रिका अजय धारा के 36वें अंक का विमोचन किया गया।
जनवरी-मार्च,2018 की तिमाही में हिंदी में प्रशंसनीय कार्य करने वाले दो कर्मचारियों को राकास की 133वीं बैठक में पुरस्कृत किया गया।
चिरेका/चित्तरंजन में दिनांक 14.09.2018 से 28.09.2018 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए गए :-
1. दिनांक 14.09.2018 को अधिकारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता महाप्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई।
2. दिनांक 18.09.2018 को अहिंदी भाषी कर्मचारियों/अधिकारियों (जे.ए.ग्रेड तक) के लिए हिंदी श्रुतलेखन प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक/चिरेका,भंडार/कोलकाता एवं हावड़ा/भंडार/चिरेका कार्यालय में किया गया।
3. दिनांक 19.09.2018 को कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टंकण प्रतियोगिता तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र/चिरेका के बधवार हॉल में आयोजित की गई।
4. दिनांक 20.09.2018 को हिंदी एवं अहिंदी भाषी कर्मचारियों/अधिकारियों (जे.ए.ग्रेड तक) के लिए हिंदी टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक कार्यालय के महाकवि तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में किया गया।
5. चिरेका की सहायक इकाई डानकुनी में दिनांक 20.09.2018 को अहिंदी भाषी कर्मचारियों के लिए हिंदी श्रुतलेखन प्रतियोगिता तथा हिंदी एवं अहिंदी भाषी कर्मचारियों/अधिकारियों (जे.ए.ग्रेड तक) के लिए हिंदी टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
6. दिनांक 21.09.2018 को विभिन्न भाषा के कर्मचारियों/अधिकारियों (जे.ए.ग्रेड तक) के लिए स्वरचित हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक कार्यालय के महाकवि तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में किया गया।
7. दिनांक 24.09.2018 को तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र में कर्मचारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई।
8. दिनांक 28.09.2018 को तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र/चिरेका के बधवार हॉल में राजभाषा पखवाड़ा, 2018 का समापन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।
अगस्त, 2018
चिरेका/चित्तरंजन में जुलाई, 2018 माह के दौरान क्षेत्रीय स्तर पर हिंदी भाषी और अहिंदी भाषी कर्मचारियों के लिए हिंदी टिप्पण व प्रारूप लेखन और वाक् प्रतियोगिता का आयोजन क्रमशः दिनांक 01.08.2018 एवं 08.08.2018 को महाप्रबंधक कार्यालय के तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में आयोजित किया गया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रेलकर्मी अखिल रेल स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में चिरेका का प्रतिनिधित्व करेंगें।
जुलाई, 2018
चिरेका/चित्तरंजन में जुलाई, 2018 माह के दौरान क्षेत्रीय स्तर पर हिंदी भाषी और अहिंदी भाषी कर्मचारियों के लिए “चुनाव आयोग की भूमिका” विषय पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 25.07.2018 को महाप्रबंधक कार्यालय के तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रेलकर्मी अखिल रेल स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में चिरेका का प्रतिनिधित्व करेंगें।
जून, 2018
माह के दौरान दिनांक 28.06.2018 को महाप्रबंधक/चिरेका की अध्यक्षता में चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की 132 वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चिरेका प्रशासन के दैनिक कार्यालयी कार्य में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई एवं पिछली बैठक के कार्यवृत्त की समीक्षा की गई ।